सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शख़्स जो मौसम का रंग बदल दे …. अरिजीत




फोटो मेरे कैमरे से! और व्यक्तित्व मेरी नज़र में ...!

अरिजीत सिंह हरदिल अज़ीज़ गायक! लेकिन उससे पहले एक शानदार शख़्सियत! उसकी रूहानी आवाज़ यूँ ही नहीं निकलती। आवाज़ की गहराई उस मर्म से आती है जो उसे खुद रुला देती है अंदर ही अंदर। और सुकून पाने के लिए वो जो कुछ करता है वह उसके जीवन की साधना है।
नेपाल के भूकंप के समय जो युवक ज़रुरत को छोटी-छोटी चीज़ें, कपड़े, माचिस और मोमबत्ती इकठ्ठी करके अपने एनजीओ ‘Let There Be Light’ के माध्यम से ख़ामोशी से सहायता करता रहा, उसे मीडिया भी नहीं देख पायी। जियागंज (मुर्शीदाबाद, . बंगाल) का ये युवक कपड़ों, किताबों और ऐसी ही चीज़ों को संकलित करने और बांटने में जुटा रहता है। उसके एनजीओ में 'पैसे' नहीं बल्कि उसकी तरह समय, सोच और दिल लगा कर काम करने वाले लोग ही जुड़ते हैं। अरिजीत बेहतरीन लेखक हैं और डाक्यूमेंट्री भी बनाते हैं। उन्होंने इस काम को एनजीओ के साथ जोड़ा है उसके लिए गीत भी तैयार किये हैँ।

अरिजीत की आवाज़, उसके भाव और व्यक्तित्व में एक-दूसरे की झलक मिलती है, बस देखने की नज़र चाहिए।

-अमृता मौर्य

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजगायिका बन्नो बेगम: उनसे मुलाकात अब यादों में रह गई है

ऐसी खुद्दार कलाकार शायद अब कभी देखने को न मिले। राजगायिका बन्नो बेगम इस धरती पर दोबारा नहीं पैदा हो सकती। देश की आज़ादी के बाद राजतन्त्र ख़त्म हो गया और नयी सुबह ने दस्तक दी। लेकिन राजाश्रय में रहने वाले कलाकार और हुनरमंद लोग इस नएपन में असहज महसूस कर रहे थे। वजह ये नहीं कि उन्हें आज़ादी पसंद नहीं। वजह ये थी कि कला और कलाकार की क़द्र जो राजमहल में थी वह राजतन्त्र में लुप्त हो गई। कठोर अनुशासन और मुश्किल तालीम से गुजर कर कला के मौलिक स्वरुप को रजवाड़ों तक प्रतिष्ठित करने वाले ये कलाकार महाराजाओं की दृष्टि में सर्वोत्कृष्ट थे। राजाश्रय से लोकगीत की परम्पराओं को संरक्षण व सम्मान मिला। राजगायिका बन्नो बेगम अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी की गायिका थीं। उनकी माँ , और माँ की माँ यानि नानी भी बहुत सम्मानित शास्त्रीय गायिका थीं। संगीतज्ञों के साथ ही उनकी संगति थी। हम अनुमान लगा सकते हैं कि ये महिलाएं उन्नीसवीं सदी में कितनी प्रगतिशील थीं। राजस्थान का कोई रजवाड़ा ऐसा नहीं था जहाँ बन्नो बेगम ने अपनी सुरीली आवाज़ का जादू नहीं बिखेरा हो। आजादी के बाद सरकारी अतिथियों के सम्मान में गायकी के लिए सरकार ...

रूद्र वीणा उत्सव: अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम की बारादरी में गुणीजनों का संगीतमय समागम

गुलाबी नगरी जयपुर में तीन दिवसीय रूद्र वीणा उत्सव का आयोजन अपनेआप में अनूठा था। इस संगीतमय उत्सव का साक्षी बना ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम। रूद्र वीणा उत्सव ने इतिहास के उस कालखंड को जीवंत कर दिया जब महलों में शास्त्रीय संगीत गुंजायमान थे। "भारतीय-अरबी शैली" में बनाई गई अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम की इमारत पाषाण शिल्प की अनुपम कृति है। नक्काशीदार खम्भे , घुमावदार मेहराबें , बारीक़ काष्ठकला के खूबसूरत दरवाजे , आराइश की हुई दीवारें , उनपर बूटीदार नक्काशी और बारादरी में गुणीजनों का संगीतमय समागम ! ऐसा नयनाभिराम दृश्य संगीत प्रेमियों को आज विरले ही देखने को मिलता है। प्रातःकाल हो या गोधूलि बेला संगीत साधक और सुधि श्रोता दोनों अपने-अपने आसनों पर विराजमान रहते। यहाँ संगीत-कलाकारों से सजी अल्बर्ट हाल की दीर्घाएं वीणा के सुर से मानो झंकृत हो उठीं। राजस्थान का सबसे पुराना और भव्य संग्रहालय रूद्र वीणा उत्सव के दौरान संगीत रसिकों की चहल-पहल से आबाद रहा।   पुरातत्व एवं संग्रहालय तथा कला एवं संस्कृति विभाग , राजस्थान सरकार द्वारा प्रस...

मेरे कबूतर

मेरे ऑफिस की खिड़की आजकल गुलज़ार रहती है। यह सिलसिला नवम्बर से चालू हुआ। हमें यहाँ आए एक महीने ही हुए थे। इससे पहले कि वहां गमले रखते कबूतर के जोड़े ने तिनके रखने शुरू कर दिए। आशियाना जुड़ गया तो एक सुबह उसमें एक अंडा नज़र आया। दूसरी सुबह दूसरा। हम उन्हें हर दिन निहारते थे। ढाई हफ्ते की अकुलाहट के बाद दो प्यारे-प्यारे नन्हे-मुन्ने बाहर निकले। आँखें बंद! हर समय हिलते-डुलते एक दूसरे से उलझते रहते। इनके माता-पिता ने बड़े प्यार से पाला। खाने-पीने का सामान मुँह में भर कर लाते और दोनों को बारी-बारी से खिलाते। पिता एक पंख से थोड़ा विकलांग है, शायद कभी चोट लग गई है। मगर उड़ने में कोई दिक्कत नहीं है। हफ्ता भर बीता था कि एक चील उड़ती हुई आई, हम भागकर पहुंचते इससे पहले एक बच्चे को पंजे में दबा कर ले गई। हम देखते रह गए, वह हमारी आँखों के सामने बच्चा उठा ले गई। हम मन मसोस कर रह गए। फिर दूसरे बच्चे को बचाने के लिए मैंने खिड़की की कांच और दीवार की सीमेंट को जोड़ते हुए कार्टन का डब्बा काटकर टेप से चिपका दिया। गर्मी और हवा के थपेड़ों से यह कुछ-कुछ दिनों में हट जाता था। इसलिए इसका ध्यान रखना ...